न्याय मंच ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पटना – स्थानीय राजा बाजार, बेली रोड स्थित न्याय मंच, बिहार के कार्यालय में आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंच के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंच के संस्थापक पवन राठौर ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के सच्चे पुजारी थे। वे सभी धर्मों का सम्मान करते थे और देश के प्रति उनकी सत्यनिष्ठा, समर्पण अद्वितीय था। गांधी ने सत्य और अहिंसा का संदेश न केवल अपने देश को बल्कि पूरे विश्व को दिया, जिसने विश्व को शांति का मार्ग दिखाया। अहिंसा के रास्ते पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महात्मा गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी के आचरण में त्याग, सत्य और अहिंसा का समावेश था, जिसके कारण वे “राष्ट्रपिता” कहलाए।

पवन राठौर ने आगे कहा कि “भारत छोड़ो” का नारा गांधी ने ही दिया था और राष्ट्र एक सूत्र में बंधकर इस नारे के साथ अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। आज हम सभी को गांधी की पुण्यतिथि पर उनके आचरण, आहार-व्यवहार, सदाचार से सीख लेनी चाहिए, जो गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि देने वालों में मंच के संस्थापक पवन राठौर, कुमार रूपेश, दुर्गेश दुबे, विशाल राज, धीरज सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *